Posts

Showing posts from September, 2021

पूजा और व्रत में प्याज लहसुन का प्रयोग क्यों नहीं होता।

पूजा और व्रत में प्याज लहसुन का प्रयोग क्यों नहीं होता। राक्षस के अंश से लहसुन और प्याज की उत्पत्ति भारत ब्राह्मणों, पंडितों, साधु सन्तों का देश है। इन सभी को आपने प्याज और लहसुन से परहेज करते देखा होगा। भारत में घर पर जब भी किसी पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है तो उस दिन भी बिना प्याज-लहसुन के भोजन को तैयार किया जाता है।  हर नियम के पीछे कुछ न कुछ कारण जरूर होता है, तो भारत में चली आ रही इस परंपरा के पीछे भी कोई न कोई वजह तो जरूर होगी।  चलिए आज हम आपको भारत में चली आ रही इस प्राचीन परंपरा के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। यह कहानी शुरू होती है समुद्र मंथन से, जैसा कि यह सर्वविदित है कि समुद्र मंथन के समय समुद्र से 14 रत्न निकले 14 रत्नों में सबसे अंतिम व 14 रत्न अमृत था। जब समुद्र मंथन से अमृत निकला था तो अमृत पीने के लिए देवताओं व राक्षसों में छीना-झपटी होने लगी। यह छीना झपटी बारह देव दिनों तक चली। तब भगवान विष्णु ने एक माया रची, तब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए और देवताओं को अमृतपान कराने के उद्देश्य से मोहिनी रूप धर देवों और राक्षसों को भ्रमित कर देवताओं को ...