Posts

Showing posts from January, 2026

सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी

🙏 सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी: 1-अष्टाध्यायी               पाणिनी 2-रामायण                   वाल्मीकि 3-महाभारत                 वेदव्यास 4-अर्थशास्त्र                  चाणक्य 5-महाभाष्य                  पतंजलि 6-सत्सहसारिका सूत्र     नागार्जुन 7-बुद्धचरित                  अश्वघोष 8-सौंदरानन्द                 अश्वघोष 9-महाविभाषाशास्त्र        वसुमित्र 10- स्वप्नवासवदत्ता        भास 11-कामसूत्र               वात्स्यायन 12-कुमारसंभवम्        कालिदास 13-अभिज्ञानशकुंतलम्    कालिदास   14-विक्रमोउर्वशियां     कालिदास 15-मेघदूत...

मैं और मेरी दिल्ली | 01. मेरी दिल्ली

मैं और मेरी दिल्ली प्राक्कथन दिल्ली शब्द में न मालूम क्या आकर्षण भरा हुआ है कि जैसे ही यह सुनाई पड़ता है, कान एकदम खड़े हो जाते हैं और दिल उसकी बात सुनने को लालायित हो उठता है। शायद दिल्ली का असल नाम दिल्ली न होकर दिलही रहा हो और वास्तविकता भी यही है कि दिल्ली भारत का दिल कहलाने का गौरव रखती है। यों तो हिन्दुस्तान में अनेक ऐतिहासिक स्थान, तीर्थं एवं बाणिज्य केन्द्र हैं जो अपनी-अपनी जगह अपना गौरव रखते हैं, मगर दिल्ली की बात जुदा ही है। सबसे पहले इसे किसने और कहां आबाद किया, यह सदा ही इतिहासकारों की खोज का विषय रहेगा, मगर जो कुछ भी इतिहास के पन्नों से और रिवायात से पता चलता है, चंद नगरों को छोड़कर, जिनका जिक्र रामायण और महाभारत में आता है, दिल्ली से पुराना और कोई नगर नहीं है। यदि दिल्ली का प्रारम्भ महाभारत काल से मार्ने जब पांडवों ने खांडव वन दहन करके इंद्रप्रस्थ के नाम से इसे बसाया, तब भी इस बात को पांच हजार वर्ष व्यतीत हो गए। पांडवों ने भी न मालूम किस सायत में इसकी नींव रखी थी कि यहां की जमीन ने किसी को चैन से बैठने नहीं दिया। जो भी यहां का शासक बना, सुख की नींद सो न सका। यहां का तख्त ...