Election Day Training SOP

Election Day Training SOP 25 मई 2024

A. Checklist जिन पर ध्यान देना है।

1. ट्रेनिंग में जाने से पहले सुनिश्चित करें:

a) सभी मंडल प्रभारी और बुथ इंचार्ज को टेनिंग के लिए बुलाएँ (24 मई 2024)

हर मंडल प्रभारी और बूथ इंचार्ज का ट्रेनिंग में शामिल होना अनिवार्य है। इसके लिए हम विभिन्न माध्यमों से उन्हें ट्रेनिंग मीटिंग की सूचना भेजेंगे। जिला सचिव और विधानसभा टीम कॉल करके सभी को मीटिंग की जानकारी देगी, साथ ही साथ Whatsapp के माध्यम से भी सभी तक इस मीटिंग की जानकारी भेजी जाएगी।

b) अपने साथ ये सभी सामान लेके जाएँ (24 मई 2024):

(i) बूथ का बस्ता

(ii) अपने फोन में बूथ वाली मोबाइल एप्लीकेशन ज़रूर रखें और सभी को भेजने के लिए लिंक या फाइल आपके पास होनी चाहिए।

(iii) अटेंडेंस शीट का प्रिंट निकलवा कर साथ रखें।

2. ट्रेनिंग के दौरान सुनिश्चित करें

मंडल प्रभारी और बूथ इंचार्ज की attendance जरूर लगाई जाए। जो लोग उपस्थित न हों, उन्हें फोन करके पता करें की वो मीटिंग में पहुँच रहे हैं या नहीं। जो नहीं पहुँच पा रहा उनकी ट्रेनिंग फोन के माध्यम से करनी होगी और बूथ का बस्ता उनके पास पहुँचाना होगा।

a) बूथ इंचार्ज को बॉटेः

1. बूथ कमेटी के सदस्यों की ज़िम्मेदारियों का विवरण 
2. उनके बूथ का बस्ता

b) बुथ इंचार्ज को ट्रेनिंग दें:

1. चुनाव के दिन कमेटी के सदस्यों की क्या जिम्मेदारी होगी? उन्हें पोलिंग एजेंट, रिलिवर, टेबल मैनेजर और mobiliser की जिम्मेदारियों के बारे में बताएँ।

2. उनसे बूथ वाली मोबाइल एप्लीकेशन उनके फ़ोन में डलवाएँ और चलाना सिखाएँ।


B. चुनाव के दिन की ज़िम्मेदारियों की ट्रेनिंग

a) बूथ इंचार्जः

★ यह सुनिश्चित करें की पोलिंग एजेंट को समय पर बसता और फॉर्म 10 मिल जाए। यह सुनिश्चित करे की कमेटी के सभी व्यक्ति सुबह 6 बजे तक पोलिंग स्टेशन पर पहुँच जाए।

★ पोलिंग स्टेशन के बाहर टेबल और फ्लेक्स लगाएं।

★ पोलिंग खत्म होने के बाद पोलिंग एजेंट से फॉर्म 17C कलेक्ट कर लें और पार्टी को जमा कराएँ।

b. पोलिंग एजेंट और रिलीवरः

★ चुनाव वाले दिन बूथ के अंदर बैठ कर वोटिंग पर नज़र रखे। और कोई भी समस्या आने पर बाहर अपने बूथ इंचार्ज को बता दें। सुबह और शाम में EVM को जरूर जाँचे।

★ एक दिन पहले बूथ इंचार्ज से बस्ता और फॉर्म 10 कलेक्ट कर लें।

★ बस्ते की सामग्रीः

* पोलिंग एजेंट की नियुक्ति के लिए फॉर्म 10
* 1 नंबर शीट
* फोटो वाली मतदाता सूची
* 4 खाली शीट
* 2 पेन

★ सुबह 6 बजे पोलिंग स्टेशन पर पहुँच जाएँ।

★  वोटर आई डी, दो फोटो और फॉर्म 10 देकर प्रिसाइडिंग अफसर से आई डी बनवा लें। सुनिश्चित करें की वोटिंग मशीन, VVPAT सही हालत में हो। मॉक पोल में हिस्सा लें और हर उम्मीदवार के लिए कम से कम 10 वोट डालकर देखें की मशीन सही नतीजा दिखा रही है। (हर उम्मीदवार के वोट की संख्या अलग रखें और लिख लें कि किसको कितने वोट दिये हैं, फिर गिनती में देखें कि सही काउंट आ रहा है या नहीं।)

★ इसके बाद मशीन को रिसेट किया जाएगा और VVPAT को ख़ाली किया जाएगा। वोटिंग मशीन और VVPAT को सील किया जाएगा। सुनिश्चित करें कि सभी मशीन

★ ठीक से सील कर दी गई है।

★ 7 बजे से वोटिंग की शुरुआत होगी।

★ वोट डालने आये वोटर की वोटर लिस्ट से पहचान कर लें और उसके नाम के आगे टिक लगा दें। साथ ही साथ उसका सीरियल नंबर खाली कागज पर लिख लें और नंबर वाली शीट पर क्रमबद्ध तरीके से एक नंबर काट दें।

★ यदि आपको किसी वोटर पर शक हो तो प्रिसाइडिंग अफसर के सामने उसे चैलेंज करें। यदि आपकी बात न सुनी जाये तो अपने बूथ इंचार्ज से संपर्क करें, जो पार्टी के वॉर रूम तक यह बात पहुँच देंगे।

★ हर एक या दो घंटे में रिलीवर, पोलिंग एजेंट से डाली हुई वोट की संख्या पता करता रहेगा और इसकी जानकारी बूथ इंचार्ज तक पहुंचता रहेगा।

★ पोलिंग एजेंट यह सुनिश्चित करें कि रिलीवर के आये बिना वह बूथ छोड़ कर नहीं जाए। शाम 6 बजे पोलिंग स्टेशन के दरवाजे बंद होंगे, जो लोग पोलिंग स्टेशन के अंदर होंगे वह अपनी वोट बिना किसी चिंता के दाल सकते हैं तो यह सुनिश्चित करें की सभी अपना वोट डाल पाएँ।

★ वोटिंग खत्म होने के बाद मशीन सील की जाएगी। सुनिश्चित करें कि सभी मशीन ठीक से सील कर दी गई है।

★ प्रिसाइडिंग ऑफिसर से फॉर्म 17C ज़रूर ले लें और इसे अपने बूथ इंचार्ज को सौंप दें।

c. टेबल मैनेजरः

चुनाव वाले दिन बूथ के बाहर टेबल लगा कर वोटर को पर्ची दें और आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए कहें।

टेबल बस्ते की सामग्री
* फोटो वाली मतदाता सूची
* खाली मतदाता पर्ची
* कलम
* 1 फ्लेक्स
* चुनाव आयोग के दिशानिर्देश
* बिना चुनाव चिन्ह वाला पटका और टोपी
* सुबह 6 बजे पोलिंग स्टेशन पर पहुँच जाएँ
* पोलिंग स्टेशन के बाहर टेबल और फ्लेक्स लगाएं
* मोबाईल एप्लीकेशन या वोटर सूची की सहायता से आने वाले वोटर का सीरियल नंबर
* ढूंढ कर उसे खाली पर्ची पर लिख कर वोटर को दें।

d. Mobiliser:

★ हर mobiliser अपने area की ज़िम्मेदारी लेगा और आम आदमी पार्टी के सभी वोटर को घर से निकल कर वोट डलवाएँगा।

★ आम आदमी पार्टी के वोटरों से सुबह-सुबह ही वोट डलवाएँ, इससे पहले की गर्मी बढ जाए।

★ जो पार्टी के वोटर हैं, उन्हें घरों से निकलकर पोलिंग स्टेशन तक लेकर जायें।

★ समय-समय पर रिलीवर से मतदान की स्थिति पता करते रहें और वोटरों को mobilise करते रहे। सुनिश्चित करें की आपके क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सभी वोटर अपना वोट ज़रूर डालें।

C. मोबाइल एप्लीकेशन की ट्रेनिंग चुनाव के दिन टेबल पर वोटर का सीरियल नंबर ढूंढना

★ चुनाव के दिन जब कोई वोटर टेबल पर आएगा तो उसका सीरियल नंबर बताने के लिए आप वोटर एप्लीकेशन या वोटर सूची में से किसी का भी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

★ वोटर का सीरियल नंबर कैसे पता किया जाए, इसकी ट्रेनिंग करनी होगी:

★ जिस मंडल पर आप बैठे है, उस मंडल के सभी बूथ को चुनें।

★ वोटर का नाम और पिता का नाम सर्च करें या वोटर आईडी के नंबर से भी आप सर्च कर सकते हैं।

★ पुष्टि करने के लिए उम्र या वोटर आईडी के नंबर का मिलान करें। वोटर को सीरियल नंबर खाली पर्ची पर लिख कर उन्हें दे दें।

Comments

Popular posts from this blog

मानव शरीर

धरती का पानी अंतरिक्ष से आया था!

पृथ्वी ग्रह से संबंधित “सबसे” प्रश्नोत्तरी